पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • डीसी ऑफिस पर मटके लेकर पहंुचीं महिलाएं तो दौड़े अधिकारी

डीसी ऑफिस पर मटके लेकर पहंुचीं महिलाएं तो दौड़े अधिकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | नगरनिगम में जुड़ने के बाद भी गांव बोहर में पेयजल नहीं मिल पा रहा है। समस्या इतनी बढ़ चुकी है कि अब बोहर की महिलाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बुधवार को बोहर गांव की महिलाएं खाली मटके लेकर डीसी कार्यालय ही पहुंच गई। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए डीसी से पानी दिलाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं खुशी, कमलेश, केला, रतना, शर्मिला, ऊषा, रेशो, संतरा, चंद्र देवी, फूलपति ने बताया कि मेलवान पाना समेत पूरे गांव में पानी की समस्या दो साल से विकराल होती जा रही है। इस बारे में कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई भी गुहार की भाषा को नहीं सुनता। अब डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तो जेई ने गांव में मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा भी ले लिया।

खबरें और भी हैं...