पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बागबां ने सामाजिक दोहरापन तो राजू जोकर ने दिलाई कर्तव्य की याद

बागबां ने सामाजिक दोहरापन तो राजू जोकर ने दिलाई कर्तव्य की याद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीडीगोयंका इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को मनाया गया। सरस्वती वंदना के बाद जिला उपायुक्त डीके बेहेरा एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगीत शिक्षक प्रशांत एवं सरस्वती द्वारा प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने आर्केस्ट्रा प्रस्तुति दी तो दूसरी ओर छात्रों ने पिरामिड, एरोबिक्स स्केटिंग के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया।

पांचवीं के स्टूडेंट्स ने बागबान नृत्य नाटिका के जरिये दर्शाया कि माता-पिता परिवार की धुरी होते हैं, लेकिन आज के तथाकथित आधुनिक समाज में बच्चे बढ़ने के लिए माता-पिता को सीढ़ी की तरह प्रयोग करते हैं और विवाह के बाद मां-बाप के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करते हैं। ईमानदारी थीम पर आधारित लघु नाटिका में राजू जोकर ने संदेश दिया की एक जोकर अपनी निजी जिंदगी में भले ही रोता हो, लेकिन रंगमंच पर हंसाकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है। मेरी के. जोशुआ द्वारा निर्देशित इस लघु नाटिका में नौंवी के छात्र यश नांदल ने राजू जोकर की भूमिका निभाई। ग्रेंड फिनाले में नृत्य शिक्षक सुमित बेदी और उनकी टीम ने प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। चेयरमैन कर्मवीर मायना ने सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

रोहतक. जीडीगोयंका स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते छात्र।

खबरें और भी हैं...