तनाव दूर करने के लिए थानों में खुलेंगे मनोरंजन कक्ष
रेंज में फोर्सकीस्थिति
ड्यूटी के बाद खेल-समाचार पत्र से मिटाएंगे टेंशन
सिस्टममें बदलाव कर नयापन लाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करने वाले रोहतक रेंज के आईजीपी ने फोर्स को तनावमुक्त फिट रखने के लिए एक और पहल की है।
कर्मचारियों के साथ चाय पर चर्चा के बाद अब रेंज में खेलकूद फिटनेस कांसेप्ट शुरू होगा। इसके तहत पुलिस की हर यूनिट पर विशेष तौर पर खेलकूद के सामान से लैस एक मनोरंजन कक्ष की स्थापना होगी। साथ ही खेल के लिए एक मैदान भी तैयार किया जाएगा। बुधवार को आईजीपी श्रीकांत जाधव ने रेंज के सभी एसपी को पत्र जारी कर उक्त निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी महकमे की कल्याण शाखा को दी है।
सीआईए-वन में चालक की हत्या के बाद मुंशी द्वारा आत्महत्या करने की घटना के बाद आईजी ने फोर्स का तनाव कम करने के लिए मुहिम शुरू की। प्रत्येक शुक्रवार को आईजी ऑफिस के सौ से अधिक कर्मचारियों के अलावा रेंज के चारों जिलों से पांच-पांच पुलिसकर्मी चाय पर चर्चा में शामिल होते हैं और आईजी के सामने अपने मन की बात रखते हैं। इस दौरान भजन-संगीत का दौर भी चलता है।
सिविल लाइन पुलिस थाने में मनाेरंजन कक्ष में कैरम बोर्ड खेलते हुए पुलिसकर्मी।
जवानों की फिटनेस बनी रहे इसी मकसद से कक्ष स्थापित होंगे
^ड्यूटीके बाद समय का सदुपयोग कर फोर्स खेलकूद के जरिए थकान मिटाने और जवानों की फिटनेस बनी रहे, इसी मकसद से हर यूनिट पर मनोरंजन कक्ष स्थापित कराया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी इसका उपयोग कर सकेंगे। श्रीकांतजाधव, आईजीपी-रोहतक रेंज
डीएसपी- 28 इंस्पेक्टर- 72 एसआई- 217 एएसआई- 572
हेड कांस्टेबल- 210 कांस्टेबल- 5474
आईजी ने निर्देश दिए हैं कि रेंज की जिला पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालयों, थाना, चौकी अन्य यूनिट्स के भवनों में कुछ स्थान पुलिस-कर्मचारियों के लिए सुनिश्चित किए जाएंगे। ड्यूटी के बाद फोर्स की थकान दूर हो और फिटनेस बनी रहे, इसके लिए भवन का एक कमरा मनोरंजन कक्ष के लिए निर्धारित किया जाएगा। अगर भवन में कक्ष उपलब्ध नहीं है तो नया निर्माण कराया जाएगा। इनमें वालीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन शतरंज के अलावा समाचार पत्र पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।