रोहतक - प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्थानांतरण 31 मार्च तक बंद
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 31 मार्च 2016 तक किसी भी तरह का स्थानांतरण नहीं होगा। इसे शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षाओं के चलते तुरंत प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो, इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया गया है। हरियाणा कार्यकारी निदेशक सेकेंडरी शिक्षा के सहायक निदेशक प्रशासक ने सख्ती से निर्देशों की पालना का निर्देश दिया है।