पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • रोहतक के दंपती ने एनआईटी में जहर निगल की आत्महत्या

रोहतक के दंपती ने एनआईटी में जहर निगल की आत्महत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक दंपती ने कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतकों की शिनाख्त रोहतक की राजेंद्रनगर कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय राजकपूर उसकी 50 वर्षीय प|ी बाला देवी के रूप में हुई। राजकपूर प|ी के साथ निट के पीडब्ल्यूडी क्वार्टर में रह रहे भाई पिता से मिलने आया था। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

परिजनों का कहना है कि दोनों मानसिक रूप से परेशान थे। सूचना पर थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह एएसआई रोहताश की टीम मौके पर पहुंची। राजेंद्र पूर्व सैनिक था। मृतक के भाई निट पीडब्ल्यूडी क्वार्टर में रह रहे राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उसका भाई राजकपूर भाभी बाला देवी रोहतक से उनके पास आए थे। शनिवार दोपहर दोनों वापस रोहतक के लिए चले गए थे। लेकिन रात करीब नौ बजे दोनों दोबारा वापस आए। आने के कुछ देर बाद ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पता चला कि उन्होंने जहर निगला। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन राजकपूर की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि बाला ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...