पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • चंडीगढ़ छह जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार: स्वराज अभियान

चंडीगढ़- छह जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार: स्वराज अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी भी जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किए जाने के सरकार के फैसले को स्वराज अभियान ने किसान विरोधी बताया है। किसानों के हित में राज्य सरकार 6 जिलों महेंद्रगढ़, पंचकूला, भिवानी, हिसार, रोहतक और फतेहाबाद को तुरंत सूखाग्रस्त घोषित करे। इन जिलों में पिछले साल 60 परसेंट भी कम बरसात हुई है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से दायर हलफनामे को गुमराह करने वाला बताते हुए स्वराज अभियान ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने भी इस संबंध में गलत तथ्य प्रस्तुत किए हैं।









स्वराज अभियान के सदस्य राजीव गोदारा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सूखा प्रभावित जिलों में मनरेगा के तहत रोजगार के दिन बढ़ाए जाएं और खाद्य सुरक्षा कानून के अनुसार विशेष प्रबंध किए जाने चाहिए। साथ ही गलत सूचना देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में स्वराज अभियान की तरफ से दायर एक याचिका में केंद्र की ओर से दायर हलफनामे के पैरा 40 में हरियाणा सरकार ने किसी भी जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...