पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • नशेड़ी युवकों ने कार रुकवाई स्कॉर्पियो वालों ने जान बचाई

नशेड़ी युवकों ने कार रुकवाई स्कॉर्पियो वालों ने जान बचाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| बाइकचालकों के सिर पर तो खून सवार था। बीच रास्ते बाइक अड़ाकर कार रुकवाई और मारपीट कर मोबाइल 20 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद वे कार छीनने लगे। शुक्र है कि खिडवाली के स्कॉर्पियो सवारों का, जो सही समय पर आकर जान बचा ली। स्कॉर्पियो से फायरिंग होती देख लुटेरे भाग गए, नहीं होते तो पता नहीं क्या होता। यह कहना है लुटेरों का शिकार बने सोनीपत के रुखी निवासी जसबीर का।

जसबीर ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। जो रोहतक के डी-पार्क स्थित एक सेंटर पर कोचिंग करते हैं। इसके लिए रोजाना उन्हें लाना ले जाना पड़ता है। बुधवार शाम को भी हम तीनों घर जा रहे थे। रास्ते में ब्राह्मणवास के पास दो बाइक पर सवार छह-सात लोगों ने रास्ता रोक लिया। कार रोकते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। नशे में धुत युवकों ने मोबाइल 20 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद वे कार छीनने लगे। इस दौरान सामने से रही स्कॉर्पियो से हुई फायरिंग का शोर सुनकर लुटेरे भाग गए। स्कॉर्पियो सवार खिडवाली के रहने वाले थे। बीच सड़क पर कार में छीना झपटी देख वे मदद को दौड़े थे। उन्होंने मुझे घर पहुंचाया। यहां एक व्यक्ति से फोन लेकर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

बाइकपकड़वाएगी लुटेरे : जसबीरने बताया कि लुटेरों के पास एक बगैर नंबर की बाइक थी। जबकि दूसरी पर नंबर थे। लुटेरों के भागते समय ये नंबर नोट कर लिए थे। पुलिस इन नंबरों के जरिए बाइक मालिक तक पहुंच गई है। यह बाइक शिव कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की है। ऐसे में मामले का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

^कार सवार से बुधवार देर शाम लूट हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात छह सात युवक थे। उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। -जयनारायण,जांच अधिकारी, एसआई, सदर पुलिस थाना।

7:38 पर पार किया

था टोल प्लाजा

बाइकसवार लुटेरे मकड़ौली टोल प्लाजा की ओर से ही आए थे। उन्हें ब्राह्मणवास में किसी शादी समारोह में जाना था। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने टोल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पता लगा कि वे 7:38 पर टोल से गुजरे थे। इसके करीब दो मिनट बाद ब्राह्मणवास मोड़ पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...