सेना में 403 बने जवान, तकनीकी में 36 पास
पानीपतमें 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हुई सेना भर्ती रैली का गुरुवार को परिणाम जारी कर दिया गया है। इस रैली में 585 युवाओं ने 403 ही पास हुए हैं। गुरुवार को भर्ती होने का परिणाम सुनते ही युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सेना भर्ती कार्यालय के एआरओ सूबेदार मेजर पीके झा ने बताया कि निदेशक कर्नल केएस भाटी की ओर से सेना भर्ती परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम के अनुसार जनरल ड्यूटी के लिए 590 युवाओं ने रैली में भाग लिया था। इसमें से परीक्षा में सिर्फ 585 परीक्षार्थी ही बैठे। अब परिणाम आने के बाद इनमें से 403 ही पास हो सकेे हैं। इसी तरह से टेक्निकल सैनिक के लिए 53 युवाओं ने परीक्षा दी। इनमें से 36 ही पास हो सके। वहीं ट्रेड में 10 ने परीक्षा दी और चार ही परीक्षा में पास हो सके।
गुरुवार सुबह ही परीक्षा परिणाम सुनने के लिए युवा गांवों दूसरे जिलों से सेना भर्ती कार्यालय में पहुंच गए थे। ऐसे में युवाओं की भर्ती कार्यालय में भीड़ लगी। ऐसे में भर्ती का परिणाम सुनने के बाद गले मिलकर युवाओं ने खुशी का इजहार किया।
बीते साल से बढ़ी ग्राफ
गौरतलबहै कि बीते साल सेना में भर्ती का जनरल ड्यूटी का यही ग्राफ 249 था। जोकि इस वर्ष डेढ़ गुणा तक बढ़ गया है। अब सेना में जनरल ड्यूटी का ग्राफ 403 तक पहुंच गया है।
परीक्षा 28 को
अबसेना भर्ती के क्लर्क पद की परीक्षा 28 फरवरी को हिसार कैंट में की जाएगी। इसमें 530 युवा भाग लेंगे।
36 टेक्निकल और चार ट्रेड में भर्ती
सेनाकी ट्रेड में राजेश कुमार, नरेश, नवीन और राकेश की भर्ती हुई है। वहीं टेक्निकल सोल्जर के पद पर मुनीष, प्रदीप, प्रवीण कुमार, सुखबीर, अमित, सुमित कुमार, सचिन, शशि, अजय, राजुल नांदल, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार, नीतिन, देवव्रत, सुमित, संजीत, नंदपाल, मोहित, दिनेश, मनजीत, मोहित, मुनींद्र कुमार, कृष्ण, सुमित, संदीप, कृष्ण, कमल, मनजीत सिंह, संजय, देवेंद्र, अजय, शक्ति, विजय, विक्की लठवाल, दीपक कुमार भगत सिंह भर्ती हुए हैं।
पानीपत में हुई सेना भर्ती की रैली का परिणाम जारी