पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बनारस से होगा कर्मचारियों के राष्ट्रीय आंदोलन का आगाज

बनारस से होगा कर्मचारियों के राष्ट्रीय आंदोलन का आगाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्र बनारस में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ का 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन त्रि-वार्षिक चुनाव 19-20 फरवरी को होगा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने गुरुवार को सोनीपत रोड स्थित ऑल हरियाणा मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि महासंघ जो राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय परिषद से जुड़ा हुआ है। सम्मेलन में महासंघ के 52 प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रांतीय महासचिव ने बताया कि वर्तमान परीपेक्ष्य के अंतर्गत सम्मेलन में देशभर के कर्मचारी मजदूरों की समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श करते हुए कर्मचारी मजदूर वर्ग के अस्तित्व को बचाने के लिए तथा बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के चंगुल से सरकारी विभागों को मुक्त करने के लिए बनारस में ही देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

ये हैं मांग

उन्होंनेबताया कि मुख्यत केन्द्रीय स्तरीय की मांगों में न्यूनतम वेतनमान 26 हजार करने, निजीकरण, आउट सोर्सिंग, पीपीपी जैसी जनविरोधी नीतियों को रोक लगाने, श्रम सुधारों में किए जा रहे संशोधनों पर रोक, सामान काम-सामान वेतन लागू करना, बिजली, पानी, शिक्षा, रेलवे, बीमा कृषि जैसे विभागों में निजीकरण की प्रक्रिया पर पूर्णतया रोक लगाने, केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को महंगाई के बढ़ते अनुपात को मद्देनजर रखते हुए वेतनमानों में वृद्धि करना अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ द्वारा आठ दिसंबर 2015 को जंतर-मंतर पर धरने के बाद प्रधानमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र के अनुसार मांगों को पूरा करना शामिल है। बैठक में रोहतक कमिश्नरी के तहत आने वाले जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों में बिजेंद्र बैनीवाल, दीपक बल्हारा, रणबीर सिंह गहलोत, जोगेन्द्र बल्हारा, नरेश शर्मा, रामलाल मौजूद रहे।

त्रि-वार्षिक चुनाव 19-20 फरवरी को

खबरें और भी हैं...