अपनी लोक कलाओं को भूलें कलाकार : फौगाट
पंडितनेकीराम शर्मा कॉलेज में आयोजित तीस दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत बुधवार को हरियाणवी लोक गायक गजेंद्र फौगाट छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने उपस्थित सभी कलाकारों से अपनी मिट्टी से जुड़ी कलाओं को भूलने का आह्वान किया। यह कार्यशाला 10 से 31 जनवरी सुखपुरा चौक स्थित हरियाणा लोक कला संस्थान एक से 10 फरवरी तक पंडित नेकीराम कॉलेज में आयोजित हो रही है। फौगाट ने कहा कि जड़ों से कटकर हरे पत्ते भी सूख जाते हैं।
कला एवं संस्कृति हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। हम पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर आज अपनी ठेठ हरियाणवी लोक कलाओं को भूलते जा रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश वर्मा कार्यशाला निदेशक अमित दहिया भी मौजूद रहे।
पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की तीस दिवसीय कार्यशाला का समापन आज