पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • स्टेशन पर चुराई सोने की चूड़ियां कैमरे उतरे थे तो नहीं मिली फुटेज

स्टेशन पर चुराई सोने की चूड़ियां कैमरे उतरे थे तो नहीं मिली फुटेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली अपनी बेटी से मिलने जा रही 72 वर्षीय बुजुर्ग को बनाया शिकार

भास्करन्यूज | रोहतक

दिल्लीमें बेटी से मिलने जा रही वृद्धा के हाथों से दो अज्ञात लोगों ने सोने की चूड़ियां चुरा ली। महिला को दोनों रेलवे स्टेशन पर मिले थे। ट्रेन में महिला को खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ।

मामले की शिकायत जीआरपी को दे दी गई है। वहीं, अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिल सकी। स्टेशन पर कैमरे ही नहीं मिले।किला रोड मंदिर वाली गली में रहने वाले सैम अनेजा ने बताया कि उनकी 72 वर्षीय मां दर्शना देवी सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन गई थी। यहां से बेरली एक्सप्रेस में दिल्ली जाना था। ट्रेन देरी से आने के चलते वे स्टेशन पर ही इंतजार करने लगी।

इस दौरान दो व्यक्ति उनके पास आए। दोनों ने बातें करते हुए उनके हाथों से चूड़ियां निकाल ली। ट्रेन में मां को सर्दी लगी तो उन्होंने बैग से शॉल निकाला। इस दौरान अपने हाथ देखकर वे दंग रह गई। हाथों में चूड़ियां नहीं पाकर उन्होंने आसपास अज्ञात लोगों को तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। दिल्ली पहुंच कर फोन पर घटना के बारे में बताया। इस मामले की शिकायत जीआरपी को दे दी गई है।

फुटेजसे मामला सुलझने की उम्मीद टूटी : सैमअनेजा ने चोरों का सुराग लगाने के लिए स्टेशन का चक्कर लगाकर सीसीटीवी कैमरे तलाशे। इस दौरान एक भी कैमरा नजर नहीं आया। बाद में पुलिस कर्मचारियों से स्टेशन की सुरक्षा के लिए कैमरे नहीं होने का कारण पूछा। इस पर एक कर्मचारी ने बताया कि यहां चार कैमरे थे। चारों काे उतरवा दिया गया है। इस बारे में ऊपर से निर्देश आए थे।

खबरें और भी हैं...