पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बैंकों के बाहर लगवाएं आधार अपलोड करवाने का बोर्ड

बैंकों के बाहर लगवाएं आधार अपलोड करवाने का बोर्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्तउपायुक्त अमित खत्री ने सभी बैंकों संबंधित अधिकारियों की एक बैठक में निर्देश दिए कि समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन प्राप्त करने वाले बचे हुए लाभार्थियों के आधार कार्ड अपलोड करें। वीरवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि वे अपने बैंकों के बाहर बोर्ड लगवाकर लाभार्थियों को सूचित करें कि जिन लाभार्थियों ने अपना आधार अपलोड नहीं करवाया है, वे अपना आधार अपलोड करवाएं ताकि एक सप्ताह के बाद उनकी पेंशन उनके खातों में डाली जा सके।

बैंकों में लगेंगी आधार

बनाने की मशीन

खत्रीने कहा कि गांव में पंचायत, सरपंच पंचायत सचिव को लाभपात्रों की सूची दी गई है। शहरी क्षेत्रों में जिन लाभपात्रों के आधार अपलोड नहीं है, उनकी सूची संबंधित बैंकों को दी गई है। सभी लाभपात्र अपना आधार नंबर बैंक खाता नंबर लेकर समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में भी अपलोड करवा सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में जिनके आधार अभी तक नहीं बने हैं, उनके आधार बनाने के लिए बैंकों में आधार बनाने वाली मशीनें लगवाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...