साक्षी, गौरव, प्रीति को तीसरा स्थान
रोहतक|वैश्य कॉलेजके विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन जीवीएम कॉलेज, सोनीपत में डायरेक्टर हायर एजुकेशन के तत्वाधान में करवाया गया। सात विषयों पर आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न कॉलेजों से टीमों ने हिस्सा लिया। वैश्य कॉलेज से भी छह टीमों ने अलग-अलग विषयों पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रसायन शास्त्र विषय में साक्षी गौरव ने तृतीय स्थान और वनस्पति शास्त्र विषय में प्रीती विनर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज की गरिमा बढ़ाई। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. एके बंसल, डॉ. महेंद्र सिंह श्योराण, डॉ. विनीत बाला, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विकास चाहर ने स्टूडेंट्स को बधाई दी।