कैंपस प्लेसमेंट मेें 52 में से सात हुए चयनित
रोहतक | एमडीयूमें मंगलवार को करियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल यूआईईटी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। यूआईईटी में आयोजित इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में एमडीयू के बीटेक, एमबीए, एमसीए पाठ्यक्रमों के 52 विधार्थी शामिल हुए। इनमें चयन प्रक्रिया के चरण पूरे कर 7 विद्यार्थी चयनित किए गए। तकनीकी निदेशक दिनेश कालरा तथा एचआर प्रमुख राकेश ने चयन प्रक्रिया संचालित की। एमडीयू के निदेशक करियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. राजकुमार यूआईईटी के टीपीओ अरुण हुड्डा ने चयनित विद्यार्थियों को कॅरियर के टिप्स भी दिए।
बच्चों को तकनीकी जानकारी देते दिनेश कालरा।