कलाई घड़ी और गुल्लक छोड़ी घर, कैसे चल रहा होगा खर्च
स्कूलजाने के लिए घर निकलने के बाद संदिग्ध हालात मे लापता हुए राजेंद्रा कॉलोनी निवासी दो स्टूडेंट्स का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले दोनों छात्र आपस में दोस्त हैं और शनिवार को स्कूल के लिए निकले। कुछ सुराग लगने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई है कि वे गलत हाथों में तो नहीं पड़ गए। स्टूडेंट्स घर से तो नकदी ले गए और ही सामान, फिर उनका खर्च कैसे चल रहा है। नाते-रिश्तेदारी के तीस से अधिक लोग दोनों छात्रों की तलाश में जुटे हैं।
सुखपुराचौक तक देखे गए
डीसीकार्यालय में क्लर्क राजेंद्र कॉलोनी निवासी विष्णु उर्फ राजेश का इकलौता बेटा अमन जॉन वेस्ले स्कूल में नौंवी क्लास का स्टूडेंट है। शनिवार सुबह 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला और शाम तक नहीं पहुंचा। पूछताछ करने पर पता चला कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं। वहीं, इसी दौरान पठानिया स्कूल में नौंवी क्लास के छात्र रवि पूनिया के भी लापता होने की सूचना मिली। रवि अपने वीएलडी मामा रणवीर मलिक के यहां रह रहा है। दोनों के परिजनों ने तलाश शुरु कर दी, जो आज तक जारी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के अनुसार किसी युवक को दोनों छात्र सुखपुरा चौक तक जाते मिले। पूछने पर उन्होंने सुखपुरा चौक तक जाने की बात भी कही थी, लेकिन यहां के बाद वे कहां गए, इसका पता नहीं चल पा रहा।
ऑटो एक्सपो से लेकर शहर का कोना-कोना छाना
परिजनोंने दोनों छात्रों की तलाश सभी रिश्तेदारियों के अलावा नोएडा के मोटर एक्सपो, पानीपत, दिल्ली, मानसरोवर पार्क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। परिजनों के मुताबिक अमन स्कूल जाने से पहले अपनी कलाई घड़ी भी निकालकर रख गया, जबकि उसकी गुल्लक भी पैसों के साथ सलामत घर में रखी है। वहीं, दोनों घर से कोई सामान या नकदी भी नहीं ले गए। ऐसे में दोनों का खर्चा कैसे चल रहा है, यह बड़ा सवाल है। परिजनों इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं वे गलत हाथों में पड़ गए हों।
{अलग-अलग स्कूल के दो छात्र सुखपुरा चौक तक गए साथ, उसके बाद की नहीं मिली रही लोकेशन
{आज नए बस अड्डे के पास स्थित बैंक की निकालेंगे फुटेज, मिल सकता है सुराग