पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हवा से बिजली तैयार कर गांवों में स्ट्रीट लाइटें जलाने का सपना

हवा से बिजली तैयार कर गांवों में स्ट्रीट लाइटें जलाने का सपना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितनेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, ग्लोबल वार्मिंग, पवन चक्की, सौर उर्जा, नैनोटेक्नोलॉजी, प्रदूषण आजकल बढ़ रही विभिन्न बीमारियों और उनसे बचने के बारे में कई माडल छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए। कंप्यूटर विभाग ने ब्लू ब्रेन का माडल तैयार किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को कहा कि हर विद्यार्थी में कोई कोई निपुणता जरूर होती है, जरूरत है उसे सही समय पर तरासने की, ताकि विद्यार्थी को प्रोत्साहन के साथ-साथ जीवन में सफलता भी प्राप्त हो सके।

विज्ञान परिषद के संयोजक मेजर दिनेश के नेतृत्व में प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बीएससी अंतिम वर्ष के भूमित प्रवेश ने वायु से बिजली तैयार करने की अच्छी तकनीक का मॉडल बनाया। जिससे गांवों में स्ट्रीट लाइट जलाने अन्य काम भी किए जा सकते हैं। इसी तरह से साइंस ऑन व्हील में मोहित और चिंटू की अोर से वर्कआउट मशीन इन जिम समेत कई तरीकों से बिजली बनाने का मॉडल बनाया।

इन्हें किया सम्मानित

फिजिक्समें आशिमा शालू को प्रथम, रितिका निशा को दूसरा स्थान मिला। केमेस्ट्री में कुलदीप पंकज को पहला और रुपेश कपिल को दूसरा स्थान मिला। बॉटनी में प्रीति रीना को पहला, रविंद्र करण को दूसरा स्थान मिला। जूलॉजी में दीपक मंजू को पहला, नलिनी प्रीति को दूसरा स्थान मिला। मनोविज्ञान मेें चांद प्रवीन को पहला और रजत दीपक को दूसरा, भूगोल में अनामिका शीतल को पहला और उमेश गोविंद को दूसरा स्थान मिला।



हरविभाग के माडल बनाने में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को ट्राफी और नकद पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थी जोनल लेवल की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कल ही रवाना हो जाएंगें। इसमें बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकंडे आहुजा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर आधारित माडल बनाए। सर्वप्रथम प्राचार्य डाॅ. वीपी श्योराण ने मुख्यातिथि का परिचय दिया। डाॅ. मारकण्डे ने रसायन विभाग से प्रर्दशनी का विधिवत उद्घाटन किया और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर दिनेश सिंह, जगबीर सिंह, देवेन्द्र हुड्डा, विजेन्द्र गठवाला , इंदु सपरा सूरज प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।

रोहतक. नेकरामकॉलेज में लगी साइंस प्रदर्शनी को देखते डाॅ. मारकंडे आहूजा प्रिसिंपल वीपी श्योराण।

खबरें और भी हैं...