पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • किडनी फेल होने पर ट्रांसप्लांट या डायलिसिस: डाॅ. विकास अग्रवाल

किडनी फेल होने पर ट्रांसप्लांट या डायलिसिस: डाॅ. विकास अग्रवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। किडनीफेल होने पर मरीज के पास दो ही विकल्प बचते हैं। एक किडनी ट्रांसप्लांट तो दूसरा डायलिसिस। ऐसा शुगर ब्लड प्रेशर की बीमारी के कारण होता है। डायलिसिस द्वारा मरीज के खून की सफार्इ की जाती है, जबकि किडनी ट्रांसप्लांट ही एक ऐसा विकल्प है जिससे दोबारा नए जीवन की शुरुआत की जा सकती है। ये कहना है दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के डाॅ. विकास अग्रवाल का। सन फ्लैग अस्पताल में हर महीने के दूसरे चौथे मंगलवार को ओपीडी लगाने वाले डॉ. विकास ने कहा हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं और शोध के नतीजे से यह प्रमाणित हो चुका है कि एक किडनी से भी स्वस्थ सामान्य जीवन बिताया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कलानौर निवासी संतोष का किडनी ट्रांसप्लांट हाल ही में बगैर ब्लड ग्रुप मैचिंग के मैक्स अस्पताल में सफल हुआ।

खबरें और भी हैं...