विद्यार्थियों ने कैनवास पर उकेरे उड़ान के सपने
आसमांमें उड़ने की कल्पना महिला सशक्तीकरण के स्वर को बुलंद करते हुए मंगलवार को एमडीयू में महिलाओं के लिए हमारे सपने (ऑवर ड्रिम्ज फॉर वुमेन) विषयक पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कार्यस्थल पर यौन-उत्पीड़न तथा हिंसा रोकथाम जांच समिति के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष इवेंट का उद्घाटन एमडीयू कुलपति प्रो. बिजेन्द्र कुमार पूनिया ने किया।
इस कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. रेणु चुघ को लैंगिक संवेदीकरण प्रतियोगिताएं एवं कार्यशाला आयोजन के लिए कुलपति काे बधाई दी। इन प्रतियोगिताओं में 123 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 8 विद्यार्थी यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल से थे। इन प्रतियोगिताओं के संयोजन में प्राध्यापिका एकता नरवाल तथा मीनाक्षी ने सहयोग दिया। गणित विभाग के प्राध्यापकों ने सहयोग दिया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक का दायित्व प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. राजेश धनखड़, प्रो. भूप सिंह गुलिया, प्रो. अंजना गर्ग, डाॅ. जगबीर राठी, डाॅ. आनंद शर्मा, डाॅ. प्रताप राठी, पंकज नैन ने निभाया।
इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रो. रेणु चुघ ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर एमडीयू के रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज, महिला अध्ययन केन्द्र निदेशिका प्रो. पुष्पा दहिया, वार्डन सुनीता मल्हान, राजबाला सांगवान विशेष रूप से उपस्थित रही।
रोहतक. एमडीयूके स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान निर्णय लेते शिक्षक।