स्वयंसेवकों को दी ब्रह्मचर्य एचआईवी की जानकारी
रोहतक | गौड़ब्राह्मण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन सामान्य अस्पताल रोहतक से आए डॉ. देवेन्द्र ने स्वयं सेवकों को एचआईवी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वायरस हाथ मिलाने, साथ में खाना खाने, साथ खेलने से नहीं बल्कि असुरक्षित यौन संबंधों संबंधों, संक्रमित रक्त चढ़ाने आदि से फैलता है। इससे बचाव के लिए संयमित जीवन जीना चाहिए, एक सिरिंज का दूसरी बार प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्राचार्य विजय शर्मा ने ने स्वयंसेवकों को देशहित के कार्य करने की नीति अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश भारद्वाज ने स्वयंसेवकों को ब्रह्मचर्य का पालन करने एवं संयमित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।