प्रदेश के सरपंचों को निमंत्रण देगा रोहतक जिला प्रशासन
प्रदेशके नवनिर्वाचित सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन मंच बनाए जाएंगे, इनमें से मुख्य मंच पर समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के बैठने का स्थान होगा। वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त अमित खत्री ने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। खत्री ने बताया कि समारोह में मीडिया के लिए भी अलग से स्थान बनाया जाएगा। बताया कि रोहतक जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश के सभी सरपंचों को निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे, जिनको संबंधित जिला प्रशासन वितरित करवाएगा। समारोह में दूसरे जिलों से आने वाले सरपंचों के साथ उस जिले से नोडल अधिकारी आएंगे। आने वाले सरपंचों नोडल अधिकारियों की सुविधा के लिए जिला के विभिन्न अधिकारियों को कोर्डिनेशन का काम सौंपा गया है।