प्रॉपर्टी डीलर कब्जा रहे मकान, आईजी से शिकायत
रोहतक | शहरके महाजन मोहल्ले में रहने वाली निशा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उसने अपनी शिकायत में कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने मकान पर कब्जा करने की नीयत रखने का आरोप लगाया है। इस काम में पुलिस की मिलीभगत भी बताई है। पीड़िता ने आईजी के नाम दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने एक पुराना मकान महाजन मोहल्ले में खरीदा था। इसकी राशि का भुगतान किया जा चुका है। मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के बाद ही उसे तोड़ कर नया मकान बनाया। इसका 90 प्रतिशत काम पूरा होने हो चुका है। अब मकान बेचने वाले चार लोग हमें धमका रहे हैं। चारों प्रॉपर्टी डीलर हैं। वे मकान खाली करने को लेकर परिवार से मारपीट करते हैं। हमें हर समय उनसे जान का खतरा बना रहता है। इस मामले में पुलिस भी उनके साथ है। पीडि़ता ने आईजी से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।