अंतर्कथा प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में पूनम, प्रिया चारू अव्वल
रोहतक|राजकीय महिलाकॉलेज में अंतर्कथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दस टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रश्नों को पांच अलग-अलग श्रेणी में विभाजित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीम के विजेताओं को प्राचार्य डॉ.लक्ष्मी बेनीवाल दलाल ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ.सुदेश लाठर, डॉ. निशा मलिक, शालू, रीनू, वैशाली, मनोज अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। प्रथम पुरस्कार पूनम, रितू, नेहा को द्वितीय पुरस्कार प्रिया राणा, आशिया, मन्नू तृतीय पुरस्कार चारु, रीनू, स्वाति को मिला।
स्वयंसेविकाओं को बताई प्राथमिक चिकित्सा
राजकीयमहिला कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन प्राचार्या डॉ.लक्ष्मी बेनीवाल दलाल के नेतृत्व में वीके भारद्वाज ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत प्रदर्शन विधि से मुख नाक से कृत्रिम श्वास देना, हड्डी टूटने पर पट्टी बांधना, पट्टी बनाना आदि विषय में विस्तार से बताया। शिविर में छात्राओं को रक्तदान के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए भ्रांतियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस समिति की प्रभारी प्राध्यापिकाएं सूरजमुखी अभिलाषा मौजूद रहीं।