पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन माह से बेटी की तलाश में खा रहे धक्के

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गाकॉलोनी से तीन माह पहले दिल्ली गई नाबालिग लड़की को ढूंढने के लिए परिजन दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 24 नवंबर को लड़की की सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें वह एक पुलिस वाले के साथ दिखाई दे रही है। वहीं, अगले दिन उस लड़की को ट्रेन में चढ़ाया गया। अब दिल्ली रेलवे पुलिस इस मामले में गोलमाल जवाब दे रहे हैं। वहीं, गरीब मां-बाप को टरकाया जा रहा है। मजबूर पिता गिरधारी तीन माह से अपना काम-धंधा छोड़कर बेटी की तलाश में भटक रहा है। घर में चार और छोटे बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि इस मामले की जांच के दोबारा निर्देश दिए गए हैं।

पुलिसवाले ने ट्रेन से उतारी, अब कर रहा मना

मांके मोबाइल से मिले नंबरों की जांच के आधार पर यह पता चला है कि लड़की 24 नवंबर को घर से निकली। वह झज्जर चुंगी पहुंची। यहां से एक युवक को फोन किया। इसके बाद वह दिल्ली गई। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर किसी से मोबाइल मांगकर उसने एक युवक को कॉल की। इस दौरान युवक ने खुद को अपने घर झज्जर पहुंचने की बात की। इसके कुछ देर बाद ही एक पुलिस कर्मचारी सीधे ट्रेन के उसी डिब्बे में चढ़ा, जिसमें लड़की सवार थी। उसे ट्रेन से उतार लाया। सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद अब कर्मचारी मना कर रहा है। अगले दिन सादे कपड़ों में एक व्यक्ति लड़की को लेकर आया। उसने चलती ट्रेन में उसे चढ़ाया। वह सदर बाजार की ओर से आया था और उसी ओर निकल गया। नाबालिग की गुमशुदगी का केस सिविल लाइन थाने रोहतक में दर्ज है, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही।

रात भर कहां रखा

कहां बदले कपड़े

लड़कीकी मां ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली रेलवे पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया था तो उन्हें क्यों सूचना नहीं दी गई। एक रात उसे कहां रखा गया। अगले दिन अकेले ही उसे कैसे ट्रेन में चढ़ाया। उसने कपड़े कहां बदले। वहीं, पुलिस कर्मचारी ने कहानी गढ़ते हुए कहा कि बेटी ने अपनी मां से तीन सौ रुपये मांगे थे। नहीं देने पर झगड़ा हुआ तो उसने घर छोड़ दिया, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस कर्मचारी के साथ देखी गई लड़की अगले दिन उसे ट्रेन में चढ़ाया

रोहतक. तीनमहीने से लापता बेटी की तस्वीर को देखती हुई मां।

खबरें और भी हैं...