बैडमिंटन खेलकर प्रिंसिपल ने गौड़ कॉलेज में किया खेलों का उद्घाटन
रोहतक | गौड़ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में मंगलवार को पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्यातिथि के तौर पर गौड़ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा ने कहा कि कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और साथ ही टीम भावना अनुशासन का समावेश भी जीवन में आता है। उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि आपके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके। शर्मा ने खुद बैडमिंटन और क्रिकेट मैच खेलकर इस प्रतियोगिता का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर पांडेय ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. संजय अत्री, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. त्रिलोकीनाथ, डॉ. सुशील राणा, रामरूप, डॉ. विष्णुदत्त, डॉ. जिले सिंह, सुरेश शर्मा, कृष्ण वत्स, डॉ. कपिल कौशिक मौजूद रहे।