गौड़ कॉलेज के स्वयंसेवकों ने कुष्ठ आश्रम में किया श्रमदान
रोहतक | गौड़ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने कुष्ठ आश्रम में श्रमदान किया। एनएसएस यूनिट एक दो के इंचार्ज डॉ. सुखदेव डॉ. सुरेन्द्र के नेतृत्व में आश्रम में पौधरोपण भी किया और वहां रह रहे आश्रमवासियों को फल मिठाई बांटी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की विद्यार्थियों को भी संबोधित किया। वहीं सायंकालीन सत्र में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. जयदेव विद्यालंकार ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा के अभाव में व्यक्ति के लिए मशीनी युग में सफल होना मुश्किल है। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा, एनएसएस यूनिट एक दो के इंचार्ज डॉ. सुखदेव डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. कपिल कौशिक डॉ. कृष्ण वत्स मौजूद रहे।