पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • एलिवेटेड रोड और ट्रक पर विधायक ने जुटाया समर्थन

एलिवेटेड रोड और ट्रक पर विधायक ने जुटाया समर्थन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| विधायकमनीष ग्रोवर मंगलवार को बार परिसर पहुंचे और वकीलों से शहर में जनसुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों के बारे में विचार-विमर्श किया। विधायक ने रोहतक-गोहाना-पानीपत रेल लाइन पर प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैक तथा अंबेडकर चौक से पुराने बस स्टैंड तक एलिवेटेड रोड से जुड़ी जानकारी बार सदस्यों को दी। बार सदस्यों ने भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

ग्रोवर ने कहा कि डबल फाटक से सेक्टर-6 तक एलिवेटेड ट्रैक बनाने के काम को मंजूरी मिल चुकी है और उनकी कोशिश है कि आगामी रेल बजट में बजट की घोषणा हो जाएगी। इस कार्य पर लगभग 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे उन्होंने कहा कि शहर में नगर निगम द्वारा 100 करोड़ से भी अधिक राशि के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक में बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक कुंडू, उपप्रधान विकास नांदल, महासचिव संदीप कौशिक, संयुक्त सचिव सुशीला फौगाट, बार सदस्य राकेश, संजय, संत कुमार, रामनिवास, ओपी चाहर, राजेश, भीम कौर, कमला सिंधु, चेतना, आरके सपड़ा, पंकज कौशिक, वजीर खोखर, सुमित बुधवार, रोशन लाल, वेदप्रकाश दुआ, इंद्रसिंह ढुल, भगत सिंह मलिक, रघुबीर हुड्डा के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र सैनी, नगर पार्षद जयकिशन शर्मा, कुलदीप सिंधु तथा संजय गौतम भी मौजूद रहे।

रोहतक. बारएसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात करते विधायक मनीष ग्रोवर।

खबरें और भी हैं...