पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पक्की भर्ती नहीं होने से कर्मचारियों में रोष

पक्की भर्ती नहीं होने से कर्मचारियों में रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| हुडावर्कर्स यूनियन की सर्कल कमेटी की बैठक में कर्मियों की समस्याओं सहित कई मुद्दों आगामी आंदोलन के बारे में चर्चा की गई। उपमहासचिव प्रेम घिलोड़िया ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे किए थे आज तक एक भी पूरा नहीं किया। इससे कर्मचारी वर्ग में काफी रोष है कच्चे कर्मियों को पक्का करना, बेरोजगारों को रोजगार देना, पंजाब के समान वेतन देना, ठेका प्रथा को ध्यान में रखते हुए कर्मियों के पक्ष में संशोधन करना, 15 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देना जैसी मांगें अधूरी पड़ी है।

वहीं, सरकार पक्की भर्ती करके ठेके प्रथा लागू कर निजीकरण को बढ़ावा दे रही हे। अगर 3 प्रतिशत कर्मचारी रिटायर होते हैं तो सरकार एक प्रतिशत भर्ती ठेका प्रथा पर कर रही है। बैठक यूनियन कार्यालय सेक्टर तीन में की गई। इसकी अध्यक्षता सर्कल प्रधान अजीत सिंह सहरावत ने की संचालन सचिव जयभगवान चहल ने किया। हुडा विभाग अपने कर्मियों को हर वर्ष परफारमेंस अवाॅर्ड देता रहा है, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में काफी रोष है। अगर जल्द ही सरकार अवाॅर्ड नहीं देती तो हुडा यूनियन बड़े आंदोलन का फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि फील्ड कर्मचारियों की हाजिरी बायोमैट्रिक्स मशीन में लगवाने से भी काम प्रभावित होगा। बैठक में हरिओम जांगड़ा, राजेन्द्र, कमल सिंह, रामचन्द्र, रामरतन, मनबीर रावत, विनोद हुड्डा, सत्यवान राठी, जयप्रकाश आदि ने अपने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...