पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • धर्म छिपा कर शादी करने वाले पर रेप का केस दर्ज, भेजा जेल

धर्म छिपा कर शादी करने वाले पर रेप का केस दर्ज, भेजा जेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मछिपा कर आर्य नगर की युवती से शादी करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी। अब दहेज के साथ दुष्कर्म की धारा के तहत भी केस चलेगा। इस मांग को लेकर पीड़िता हिंदू संगठन कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे।

इधर, प्रशासन की ओर इस बारे में सूचना मिलने के बाद हिंदू महासभा ने अपना भिवानी प्रस्तावित प्रदर्शन रद्द कर दिया है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता की बहन के पति ने बताया कि इस मामले में पुलिस शुरू में कार्रवाई नहीं कर रही थी। लगातार लड़ाई लड़ने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस बनाया है। हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने बताया कि हिंदू संगठनों के बार-बार प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी नवीद के खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ कर पीड़िता को राहत पहुंचाने का काम किया है। इसीलिए महासभा ने भिवानी का प्रदर्शन भी रद कर दिया।

रोहतक | धर्मछिपा कर आर्य नगर की युवती से शादी करने के मामले में नया पेंच गया है। युवती के परिजनों ने उसका सुसाइड नोट पुलिस को दिखाया है। वह युवक के टॉर्चर से परेशान होकर एक बार आत्महत्या करने की तैयारी कर चुकी थी। युवती के बहनोई ने बताया कि सुसाइड नोट हमें उसके सामान से मिला। उसने इसे छिपा कर रखा था। इसमें कहा गया है कि 26 मार्च 2015 को नवीद अहमद ने दबाव बनाकर उससे शादी की। शादी नहीं करने पर उसने दूसरी बहनों का घर बिगाड़ने की धमकी दी। इससे वह परेशान हो गई। उसने मुझे मारा और 25 लाख रुपये मांगे। ऐसे में गोलियां खाकर आत्महत्या का मन बनाया।

खबरें और भी हैं...