पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पानीपत दूसरे दिन एम्बुलेंस चालकों ने काले बिल्ले लगा किया प्रदर्शन

पानीपत- दूसरे दिन एम्बुलेंस चालकों ने काले बिल्ले लगा किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोड टैक्स पेसेंजर टैक्स हटाए जाने की मांग को लेकर निजी एम्बुलेंस चालकों की प्रदेशभर में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। चालकों ने नागरिक अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण मरीज बेहद परेशान रहे। घायल रेफर होने वाले मरीजों को जहां एम्बुलेंस लेने नहीं पहुंचीं, वहीं मरीजों के परिजनों को एम्बुलेंस चालकों ने ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन निजी वाहन में लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे।

जिला प्राइवेट एम्बुलेंस एसोसिएशन के प्रधान राजू ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह हड़ताल जारी रखेंगे। मरीजों को हो रहे परेशानी के लिए वह नहीं बल्कि सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान उपप्रधान सुमेर, कोषाध्यक्ष राकेश, चालक प्रवीण, सुरेंद्र, प्रवीण अन्य मौजूद रहे।

प्राइवेट अस्पतालों में ज्यादा परेशानी



जिले में प्राइवेट एम्बुलेंस 70 हैं। यह सभी हड़ताल पर होने के कारण बड़े प्राइवेट अस्पतालों में हालात बिगड़ रहे हैं। इन अस्पतालों से हर रोज करीब 150 मरीज दिल्ली रोहतक रैफर होते हैं। परंतु एम्बुलेंस मिलने के कारण मरीजों के परिजनों को प्राइवेट वाहन लेकर आना पड़ रहा है। सतीश मुरथल सतेंदर जुआ ने बताया कि प्राइवेट वाहन चालक दिल्ली तक के तीन हजार रुपए मांग रहे हैं। जबकि एम्बुलेंस 15 सौ से दो हजार में दिल्ली जाती थी। ऐसे में मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं...