प्रेम नगर में गंदे पेयजल से लोग परेशान
रोहतक | प्रेमनगर में स्वच्छ पेयजल की सप्लाई ना होने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलोनी के लोगों ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ गुरुवार शाम को विरोध जताया। कॉलोनी के लोगों सतनारायण सैनी, होशियार, शिवनारायण, हिम्मत, प्रदीप, प्रवीण, चेतन और वेदप्रकाश ने बताया कि कॉलोनी में बीते 15 दिनों से साफ पानी की सप्लाई नहीं रहा है। इस बारे में सोनीपत स्टैंड स्थित जलघर में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। गंदा पानी से आने से सप्लाई पानी की बर्बादी हो रही है।