पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोच और खिलाड़ियों की मशीन पर लगेगी हाजिरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. खेलों में राजनीति और फर्जीवाड़े पर लगाम कसने और खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभाग इस माह के अंत तक तीन नए बदलाव लेकर रहा है। इन नई पहल के तहत गुड़गांव में होने वाला भारत केसरी दंगल, हाजिरी और स्वास्थ्य बीमा शामिल है।
खेल विभाग अपने सभी 424 प्रशिक्षकों की हाजिरी एक मार्च से प्रशिक्षण सेंटर पर जीपीएस युक्त बायोमीट्रिक पंचिंग मशीन से दर्ज कराएगा। इस मशीन से खिलाड़ियों की उपस्थिति भी दर्ज होगी। उच्च अधिकारियों ने बताया कि ऐसी 425 मशीनें कंपनी से खरीदी जा चुकी हैं। इस मशीन को प्रशिक्षक अपने प्रशिक्षण सेंटर पर साथ रखेगा। इसमें प्रशिक्षक जब सेंटर पर पहुंचेगा तो उसे हाजिरी पंच करनी होगी और सेंटर से वापस जाते समय भी पंचिंग करनी होगी। इस तरह एक दिन में सुबह और शाम के दोनों समय मिलाकर एक प्रशिक्षक को चार बार हाजिरी लगानी होगी। साथ ही खिलाड़ियों की भी हाजिरी पंच होने से इस मशीन के जरिए प्रशिक्षक के पास मौजूद कुल खिलाड़ियों का असली रिकॉर्ड भी खेल विभाग के पास पहुंच जाएगा।

1 मार्च से सभी प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण सेंटर सही तरह से चलाना होगा। काम करने वालों पर नकेल कसने के लिए पिछले कई माह से यह तैयारी चल रही थी। -जगदीप सिंह, खेल निदेशक, हरियाणा
23 मार्च को दंगल : 23मार्च को गुड़गांव में होने वाले 1 करोड़ रुपये इनाम वाले भारत केसरी कुश्ती दंगल के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। खेल विभाग इसके लिए वेबसाइट तैयार करा रहा है, जो अगले तीन-चार दिन में शुरू कर दी जाएगी।
विंबलडन की तर्ज पर हर राउंड में इनाम जीतने के मौके वाले कुश्ती दंगल में मिलेंगे। जो भी पहलवान इस दंगल में शामिल होगा उसे एक इनाम तो मिलेगा ही। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि देश के अन्य राज्य से पहलवान आवेदन के लिए चंडीगढ़ नहीं सकते। इसके चलते यह सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद पहलवान अपने घर बैठकर भी आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे काम करेगी मशीन
-बस कंडक्टरों के पास मौजूद टिकट काटने वाली मशीन जैसी ही होगी दिखने में हाजिरी मशीन
- इसे मोबाइल फोन की तरह बिजली से एक बार चार्ज करना होगा
- इसमें फोन की तरह ही सिम के जरिए इंटरनेट चलता रहेगा
- इस मशीन के अंदर बायोमीट्रिक पहचान सिस्टम के साथ ही जीपीएस भी दिया गया है।
खबरें और भी हैं...