पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हुड्‌डा के लगे नारे तो प्रेमलता बोलीं यह राजनीतिक मंच नहीं

हुड्‌डा के लगे नारे तो प्रेमलता बोलीं-यह राजनीतिक मंच नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. चौ. छोटूराम जयंती समारोह में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की विधायक पत्नी प्रेमलता के बीच चुटकीबाजी चर्चा का विषय रही। हुड्डा और बीरेंद्र के बीच बयानबाजी तो जगजाहिर है ही, शुक्रवार को बीरेंद्र सिंह की पत्नी भी इस मैदान में नजर आईं।
छोटूराम धर्मशाला में शुक्रवार को जब हुड्डा मंच पर आए तो उनके समर्थकों ने नीचे से नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
इस पर उनकी भाभी व उचाना से भाजपा की विधायक प्रेमलता ने माइक से कहा कि न तो ये कोई राजनीतिक मंच है और न ही कोई कुश्ती का दंगल। यहां कोई नारे न लगाएं। यहां इनेलो, कांग्रेस और भाजपा हर पार्टी के लोग हैं, जो छोटूराम की जयंती मनाने आए हैं। विधायक प्रेमलता ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा इन्हें तैयार करके लाए होंगे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि ये तो मेरा देवर है, 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके बाद जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंच पर आए तो भाभी प्रेमलता पर चुटकी लेते हुए बोले कि यहां मेरे नारे लग रहे हैं तो उचाना में चौ. बीरेंद्र सिंह के भी लग रहे होंगे। हुड्डा और बीरेंद्र ममेरे भाई हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज