रेवाड़ी. एंटी करप्शन फ्रंट संगठन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है।
उधर शिकायत के बाद भाजपा एवं अन्य संगठनों ने भी कप्तान के खिलाफ माेर्चा खोल दिया है। कप्तान ने शिकायत को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि संपत्ति की जांच आयकर विभाग करता है। वे जांच कराने के लिए तैयार हैं। शिकायत करने वाले ने पहले भी उनके खिलाफ हाईकोर्ट में केस किया हुअा है।