रोहतक। 7 दिन से लाखनमाजरा में इंडेन एजेंसी पर चल रही है गैस सिलेंडरों की किल्लत, लोगों ने गुरुवार को की नारेबाजी।
4 घंटे लाइन में लगने के बाद खरक जाटान निवासी रणधीर, सत्यवान, चिड़ी से संजय, धनाना निवासी ज्ञानो देवी, दिनेश, कथुरा के भानाराम, नारायण, पौली निवासी राजबीर और मेहरड़ा के आज़ाद को कहा कल आना।
11 दिन में आठ की जगह आई महज चार गाड़ियां, 500 मीटर दूर तक लगी ग्रामीणों की लाइनें।
पानीपत प्लांट से ही गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस माह के 11 दिन में आठ की एवज में सिर्फ चार ही गाड़ियों की आपूर्ति हो पाई है। एजेंसी की तरफ से दो गाड़ियों के ड्राफ्ट एडवांस में लगे हुए हैं। मैं इसी सिलसिले में पानीपत में हूं ताकि सेल्स ऑफिसर को समस्या से अवगत करा सप्लाई सुचारू करवाई जा सके। -महेंद्र सिंह, प्रबंधक, इंडेन गैस एजेंसी