पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • गौ, गीता की तरह जाट आरक्षण पर भी राजनीति कर रही भाजपा : हुड्‌डा

गौ, गीता की तरह जाट आरक्षण पर भी राजनीति कर रही भाजपा : हुड्‌डा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| जाट आरक्षण पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने जाट आरक्षण को लेकर भाजपा सरकार की नीयत पर ही सवाल उठा दिया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने गौ, गीता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जगमग गांव के मुद्दे पर धरातल पर काम करने की बजाय सिर्फ राजनीति की है।
अब जाट आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा राजनीति कर रही है। रोहतक स्थित आवास पर शनिवार को उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर भाजपा का एक स्टैंड नहीं है। मंत्री और सांसद अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। दरअसल, यह सरकार की विफलताओं से ध्यान बांटने की कोशिश है।
तंवर व चौधरी से मतभेद से इनकार
पूर्व सीएम ने कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर व कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी से किसी प्रकार के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी तो पता नहीं कितने खेमों में बंटी हुई है। जहां तक कांग्रेस की बात है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही नेता हैं, बाकी पदाधिकारी तो आते-जाते रहते हैं। तंवर द्वारा खुद को सीएम पद का दावेदार बताने के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ हाईकमान तय करता है।
केंद्र व प्रदेश में आरक्षण की गेंद भाजपा के पाले में
हुड्डा ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर मंत्री कुछ कह रहे हैं तो सांसद कुछ बयानबाजी कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार गुमराह कर रही है। दरअसल भाजपा आपस में लड़वाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार के शासनकाल में तो हर जाति के गरीब को आरक्षण दिया गया था। अब केंद्र व प्रदेश स्तर पर आरक्षण की गेंद भाजपा के पाले में है।
खबरें और भी हैं...