पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 11 मार्च से शुरू होगें MPHW इग्जाम, दो बाद विद्यार्थियों को मिली राहत

11 मार्च से शुरू होगें MPHW इग्जाम, दो बाद विद्यार्थियों को मिली राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. दो वर्ष से राजनीति में उलझी हुई एमपीएचडब्ल्यू की परीक्षाओं को लेकर प्रदेश के 1,200 विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बहुप्रतिक्षित इंतजार के बाद पंडित बीडी शर्मा हेल्थ विवि ने इन परीक्षाओं को 11 मार्च से कराने का फैसला ले लिया है। साथ ही अगले सप्ताह से एडमिट कार्ड बांटे जाने की घोषणा भी की है।

बुधवार दोपहर को विवि की ओर से परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शैक्षणिक कैलेंडर के बीचोंबीच इन परीक्षाओं को करा पाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए 11 से 17 मार्च के बीच एमपीएचडब्ल्यू प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर एक से शाम 4 बजे तक होगा। दैनिक भास्कर ने छात्रों की दुविधा को 9 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
बता दें कि नकल के मामले सुर्खियों में छाए जाने के कारण चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान (डीएमईआर) द्वारा हेल्थ विवि काे एमपीएचडब्ल्यू मेल की परीक्षाएं आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई। शैक्षणिक सत्र 2013-15 तक यह परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन एक वर्ष पहले ही बन चुके विवि के शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव करना मुश्किलों भरा था। यही कारण है कि पिछले पांच माह से परीक्षाओं को लेकर तिथि घोषित नहीं हो पा रही थी।
खबरें और भी हैं...