पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कर्मचारियों का नुकसान नहीं होने देगी सरकार, कोर्ट में रखेंगे पक्ष

कर्मचारियों का नुकसान नहीं होने देगी सरकार, कोर्ट में रखेंगे पक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। पिछली सरकार के कारण कोर्ट के आदेशों के बाद कर्मचारियों को अपनी पदोन्नति वापिस लेनी पड़ी, उसे लेकर भी सरकार कोर्ट में मजबूती से पक्ष रख रही है। पंवार शनिवार को रोहतक के घनी पुरा के गांधी आश्रम में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने पिछली सरकार से आंकड़े मांगे थे, लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं देने के कारण कोर्ट ने आरक्षण के तहत हुई पदोन्नति को वापिस करने के आदेश दिये थे। मुख्यमंत्री के आदेशों पर कोर्ट में चल रहे इस मामले की पैरवी की जा रही है और सरकार किसी भी कर्मचारी का नुकसान नहीं होने देगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि 21 फरवरी को छोटूराम स्टेडियम में राज्य स्तरीय संत गुरू रविदास जयंती समारोह मनाया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला मौका है जब संतो एवं गुरुओं की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि लोगों की इस पुरानी मांग को किसी सरकार ने पूरा नहीं किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखते ही इसे स्वीकृति दे दी। कार्यक्रम में सीएम व उनके अलावा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद रतनलाल कटारिया और भाजपा प्रभारी अनिल जैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और सांसद भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की महिलाओं के सभी शिक्षण संस्थानों तक बसे चलाने की योजना है और इस योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न रूटों पर 45 बसे चला दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से महिलाओं के शिक्षण संस्थानों से संबंधित जानकारी मांगी गई है और जानकारी मिलते ही अन्य रूटों पर भी महिलाओं के लिए बसें चला दी जायेंगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, रमेश बलहारा, कुलदीप काकराण, कर्मबीर बोहत, आजाद सिंह तूर, एम एल सारवान, रणबीर आर्य और कर्मबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...