रोहतक। एमडीयू में सम सेमेस्टरों (इवन सेमेस्टर) में री-अपीयर, इंप्रूवमेंट (रेगुलर कोर्सेज) के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए ऑनलाइन पैनल खुल गया है। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की सारिणी जारी कर दी गई है। विवि परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि सम सेमेस्टर- यूजी, पीजी, इंजीनियरिंग, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी पाठ्यक्रमों की सारिणी एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
सभी यूजी पाठ्यक्रमों के लिए बगैर विलंब शुल्क के 20 फरवरी तक, 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 27 फरवरी तक व एक हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ 5 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा जाएगा।
सभी पीजी, इंजीनियरिंग, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म बगैर विलंब शुल्क के 3 मार्च तक, 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 21 मार्च तक तथा एक हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ 31 मार्च तक भरा जा सकेगा।