पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बचत खाते के पैसे वापस मांगे तो एजेंट के बेटे ने कर दी हत्या

बचत खाते के पैसे वापस मांगे तो एजेंट के बेटे ने कर दी हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. जसिया बाइपास पर विधवा मुकेश की हत्या के बाद शव जलाने के मामले का पुलिस ने वारदात के 7वें दिन खुलासा कर दिया। इस ब्लाइंड मर्डर केस में सदर थाना पुलिस ने जुलाना निवासी आशुतोष शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या करना कबूलते हुए रुपयों को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही।
खुलासा हुआ है कि मुकेश आरोपी की मां के पास पोस्ट ऑफिस में बचत के लिए तीन वर्ष से एक हजार रुपए महीना जमा करवा रही थी। बाद में पता चला कि वह तो एजेंट ही नहीं है। अब मुकेश को उसके पैसे नहीं लौटाए जा रहे थे।
पुलिस ने शनिवार शाम जुलाना निवासी आशुतोष शर्मा को तकनीकी टीम के इशारे पर गिरफ्तार कर लिया। साइबर सेल ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद थाना प्रभारी विजय दहिया को सुराग मुहैया कराया।
चारे की मशीन चलाने वाले आशुतोष ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसी ने मुकेश की हत्या की है। वह बार-बार अपने रुपये मांगकर उसे परेशान कर रही थी। वह खुद अपनी गाड़ी से उसे जसिया बाईपास तक लाया। यहीं उसे जलाया। इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शनिवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मुकेश ने आशुतोष की मां विजयलता के पास खाता खुलवाया था। विजयलता ने खुद को पोस्ट ऑफिस की एजेंट बताया था। वह हर महीने एक हजार रुपये पिछले करीब तीन सालों से उसके पास जमा करा रही थी। घटना से कुछ दिन पहले उसे पता लगा कि विजयलता पोस्ट ऑफिस की एजेंट नहीं है। इस पर उसने उससे अपने रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर पुलिस को शिकायत देने की धमकी दी। इस पर महिला एजेंट ने मुकेश को हत्या की धमकी दी।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय दहिया ने बताया कि मुकेश हत्याकांड में आरोपी आशुतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इसे शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें, कि छह फरवरी की रात पुलिस को एक अज्ञात महिला का जला हुआ नग्न शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त लिजवाना खुर्द की मुकेश के रूप में हुई।
खबरें और भी हैं...