पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हिसार में रेलमार्ग पर डटे जाट रोहतक चार घंटे लेट आई ट्रेनें, बसें हैं विकल्प

हिसार में रेलमार्ग पर डटे जाट रोहतक चार घंटे लेट आई ट्रेनें, बसें हैं विकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक। हिसार के मय्यड़ में लगी जाट आरक्षण की आग की तपिश रोहतक तक पहुंच गई है। हिसार में रेलवे ट्रैक पर टेंट लगाकर बैठे प्रदर्शनकारियों की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार शाम चार बजे के बाद से हिसार से सीधी आने वाली ट्रेनें वाया जाखल होकर दो से साढ़े चार घंटे देरी से रोहतक पहुंची।

रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक प्रदर्शनकारी ट्रैक पर जमे रहे। ऐसे में शनिवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। रेल यातायात प्रभावित रहने की वजह से बस स्टैंड पर भी भीड़-भाड़ देखने को मिली। हिसार के मय्यड़ में रेलवे ट्रैक जाम की वजह से गोरखधाम एक्सप्रेस (डाउन) को वाया जाखल रवाना किया गया। इसी क्रम में गोरखधाम एक्सप्रेस (अप) जाखल होकर लगभग साढ़े चार घंटे देरी से रात लगभग 11:30 बजे रोहतक पहुंची। इस दौरान यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। पंजाब मेल, एसी बीकानेर, धौलाधार एक्सप्रेस एवं जम्मूतवी कटरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दो घंटे से देरी से चल रही हैं।

रात में हिसार की रूट की ट्रेन नहीं होने से यातायात पर असर की संभावना नहीं है, लेकिन शनिवार की सुबह तक चक्काजाम नहीं खुला तो हिसार से दिल्ली जाने वाली हिसार एक्सप्रेस को वाया जाखल-रोहतक होकर दिल्ली रवाना किया जाएगा। साथ ही अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। सर्वाधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ेगी।
खबरें और भी हैं...