पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बुजुर्ग के सामने से महिलाओं ने उड़ाए गहने, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बुजुर्ग के सामने से महिलाओं ने उड़ाए गहने, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी. शातिर महिला चोर गिरोह की वारदात लगातार जारी है। महिला चोर गिरोह की दाे सदस्यों ने एक ज्वेलरी शॉप पर बुजुर्ग के बैग में से करीब 50 हजार रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। बुजुर्ग ने अपनी बेटी की शादी के लिए ज्वैलरी खरीद रखी थी। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
-मनोज कुमार एक ज्वेलर्स शोरूम पर जेवरात खरीदने आए थे।
-उन्होंने शोरूम से 4 जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी सोने के टॉप्स, 2 लोंग, 2 जोड़ी चुटकी व दाे मंगलसूत्र खरीदे।
-जेवरात को खरीदकर बुजुर्ग ने उन्हें बैग में डाल लिया।
-बुजुर्ग उस दौरान दुकान पर चाय पीने चले गए थे।
-इसी दौरान दो महिलाएं भी खरीददारी के लिए शोरूम में पहुंच गई।
-महिलाओं ने शातिर तरीके से बुजुर्ग के बैग से जेवरात चोरी कर लिए।
महिलाओं की तलाश जारी
वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाएं वहां से फरार हो गईं। बुजुर्ग जब चलने लगा तो उसने देखा कि बैग में से जेवरात चोरी हो गए हैं। घटना के बारे में तुरंत ही शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुलबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज लेकर महिलाओं क तलाश की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...
खबरें और भी हैं...