पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुंबई में लड़की पर फेंका था तेजाब, अब क्राइम ब्रांच के छापे से युवक हिरासत में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. मुंबई की लोकल ट्रेन में नरेला की युवती पर तेजाब फेंकने के मामले में बांद्रा रेलवे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-३ में छापा मारकर एक युवक पवन कुमार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अर्बन एस्टेट थाने में कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद मुंबई की रेलवे पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई।

एसपी विवेक शर्मा ने बताया कि देर रात बांद्रा रेलवे पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश चौहान तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रोहतक पहुंचे और बताया कि दो सप्ताह पहले मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती पर तेजाब फेंक दिया गया। इसमें रोहतक स्थित सेक्टर-३ निवासी पवन कुमार वांछित है, जो अपने ताऊ के पास मुंबई में नौकरी करता था। वारदात के बाद वह फरार हो गया।

छह माह पहले मुंबई में मिली नर्स की नौकरी

मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि पवन का भाई नरेला में रहता है। वहीं पीड़िता युवती प्रीति राठी भी परिवार के साथ नरेला में रह रही थी और पवन के भाई के पास ट्यूशन पढ़ने आती रही। वे एक-दूसरे को जानते थे। करीब छह माह पहले प्रीति की मुंबई में नर्स की नौकरी लग गई और वहां रहने लगी।

तेजाब फेंकने की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो पवन का नंबर मिला। उसे शक है कि वह सेक्टर-३ में अपने घर पर छुपा हुआ है। अर्बन एस्टेट थाना व मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर पवन कुमार को काबू कर लिया। साथ ही अर्बन एस्टेट थाने में पूरी कार्रवाई की रपट दर्ज करवाकर रात को ही मुंबई पुलिस पवन को पूछताछ के लिए लेकर रवाना हो गई।