रोहतक. भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश में स्पष्ट बहुमत हासिल किया जाएगा। ऐसे में किसी से भी गठबंधन की बात नहीं उठती है। चुनाव के बाद इनेलो के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
चुनाव के बाद दो तिहाई बहुमत के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि खंडित बहुमत से सरकारें नहीं चलती हैं। यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. जैन ने कहा कि एक या दो सितंबर को पार्टी का घोषणा पत्र और राज्य सरकार के िखलाफ आरोप पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है। जनता 10 साल के भ्रष्ट और गुंडाराज से मुक्ति चाहती है। लोकसभा चुनावों की तरह ही प्रदेश में जनता मिनी मोदी सरकार का गठन करने के लिए तैयार है। भाजपा ने हरियाणा में नया नारा दिया है - पूर्ण बहुमत के साथ बदलेंगे हरियाणा के हालात, चलो चलें, मोदी के साथ। इसी नारे को अब भुनाया जाएगा।