पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथित छेड़छाड़ मामले में पीड़ित बहनों ने कहा लड़कों के पक्ष में आए शपथ पत्र झूठे हैं

पीड़ित बहनों ने कहा- आरोपियों के पक्ष में शपथ पत्र देने वाली सभी महिलाएं झूठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। रोहतक में कथित छेड़छाड़ की शिकार हुई दोनों बहनें आरती और पूजा शनिवार को दिल्ली पहुंची। दिल्ली में इन लड़कियों ने उन महिलाओं को झूठा बतलाया, जिन्होंने आरोपी लड़कों के पक्ष में शपथ पत्र दिया है। गौरतलब है कि आरती और पूजा ने 28 नवंबर को रोहतक की एक रोडवेज बस में तीन लड़कों की जमकर पिटाई की थी।
वुमन प्रेस क्लब में पत्रकारों से की बात
वुमन प्रेस क्लब में आईं दोनों बहनों के मुताबिक ये लड़के उनसे छेड़छाड़ कर रहे थे लेकिन बस में सवार कुछ महिलाओं ने आरती व पूजा की बात को गलत बताया है। महिलाओं के मुताबिक लड़कों ने छेड़छाड़ नहीं की और पूरा झगड़ा सीट को लेकर हुआ था। दोनों बहनें ने बताया कि वे अब चाहती हैं कि हरियाणा सरकार आरोपी युवकों के पक्ष में शपथ पत्र देने वाली इन महिलाओं की भी जांच करे। आरोपी युवक फिलहाल जेल में हैं।
‘शपथ पत्र देने वाली यात्री नहीं’
दोनों बहनों ने दावा किया कि लड़कों के पक्ष में शपथ पत्र देने वाली कई महिलाएं तो उस बस में यात्रा भी नहीं कर रही थी। आरोपी लड़कों को बचाने के लिए सीट की नकली कहानी गढ़ी गई। महिलाओं से जुड़ी एक संस्था ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमन एसोसिएशन भी दोनों बहनों के समर्थन में आ गई है।
सरकार ने किया था सम्मानित करने का फैसला
हरियाणा सरकार ने मामला सामने आने के बाद पहले दोनों को सम्मानित करने का फैसला किया था लेकिन बाद में आरोपियों के पक्ष में शपथ पत्र दिए जाने और एक नया वीडियो सामने आने के बाद निर्णय स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री खट्टर के मुताबिक जांच के बाद ही पुरस्कार का फैसला होगा।
आगे की स्लाइड में देखिए PHOTOS...