पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमनाम मामलों की आस जगा गई नेपाल की बेटी

गुमनाम मामलों की आस जगा गई नेपाल की बेटी, निष्पक्ष जांच की दरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। नेपाली युवती के साथ हुई हैवानियत सामने आई तो हर कोई सहम गया। देखना तो दूर, महज सुनकर ही रोंगटे खड़े हो गए। हर किसी ने अंदाजा लगा लिया कि उसके साथ क्या गुजरी होगी। इतना वहशीपन तो जानवर भी नहीं करते, लेकिन इंसानों ने एक लड़की के साथ जो किया वह दरिंदगी की हद से भी पार था।
पड़ोसी देश की बेटी आज बेशक दुनिया में नहीं है, लेकिन उसने मरने के बाद कुछ गुमनाम महिलाओं को न्याय दिलाने की आस जरूर जगा दी है। जी हां, नेपाली युवती जैसे अनट्रेस मामलों की फाइल अब दोबारा से खुलेगी। इसके लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अकील मुहम्मद ने एसपी को निर्देश जारी किए। अब उन मामलों की जांच फिर से शुरू होगी, जिनमें महिला की शिनाख्त नहीं हुई या शिनाख्त हुई तो आरोपी न पकड़े जाने के कारण केस अब तक अनट्रेस है।
रविवार को नेपाली युवती हत्याकांड मामले में मौका मुआयना करने बहु अकबरपुर पहुंचे एडीजी ने कहा कि अनट्रेस बताकर बंद किए गए मामलों को री-ओपन किया जाएगा।
4 मामलों की चल रही जांच

अनट्रेस मामलों को री-ओपन करने के एडीजी के निर्देश पर एसपी ने कहा कि जिले की पुलिस ऐसे ही चार मामलों की जांच कर रही है। उक्त चारों केस पूरी तरह ब्लाइंड हैं। इसके अलावा जिन मामलों को अनट्रेस बताते हुए बंद कर दिया गया, उनकी फाइल निकलवाकर फिर से जांच शुरू की जाएगी।
^48 घंटे की जांच में कुछ लोगों के हुलिया पुलिस को मिले हैं। सच्चाई जानने के लिए संदिग्ध लोगों के वर्जन वेरिफाई किए जा रहे हैं। पुलिस का मकसद आरोपियों को पकड़ने के साथ-साथ उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठा करना भी है ताकि उन्हें केस की सुनवाई के दौरान किसी तरह की राहत न मिल सके और फांसी की सजा मिले।
-शशांक आनंद, एसपी
डेढ़ साल के अनट्रेस मामले
> जून 2014 में जींद बाईपास पर एक महिला व युवक का शव मिला। उनकी शिनाख्त बिहार निवासी बुआ-भतीजे के रूप में हुई, जो दिल्ली से रोडवेज बस में बैठकर हिसार जा रहे थे। दोनों रोहतक के जंगल में कैसे पहुंचे तथा उनकी हत्या किसने की, इससे पुलिस आज तक अनजान है।

> इस घटना से करीब सवा साल पहले बहु अकबरपुर में ही एक महिला का शव मिला। शव निर्वस्त्र था तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि भी हुई थी। महिला कौन थी और शव कहां से आया, आज तक खुलासा तो दूर, पुलिस इसकी के बारे में कोई सुराग भी नहीं जुटा पाई है।

> करीब छह माह पहले अनाज मंडी के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। शव अर्धनग्न होने के कारण उसके साथ दुष्कर्म का अंदेशा जताया जा रहा था। यह मामला भी अभी तक अनट्रेस है। पुलिस घटना से जुड़ी किसी जानकारी को उजागर नहीं कर पाई है।

> चार माह पहले जेएलएन नहर में भी पांच शव मिले, जिनमें दो महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी। एक युवती थी तो दूसरा महिला। आज तक पुलिस इनके बारे मे कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।
आगे की स्लाइड में देखिए PHOTOS...