पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ी को अब दस लाख रुपए ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे। अभी तक यह राशि चार लाख थी। यह जानकारी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर चर्चा करने करने के बाद लोगों को दी।
हुमायूंपुर गांव में सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता अमित धनखड़ के सम्मान समारोह में पहुंचे दीपेंद्र ने कहा कि रजत पदक लेने वाले खिलाड़ी को तीन लाख से बढ़ाकर साढ़े छह लाख व कांस्य पदक विजेता को दो लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की नकद राशि मिलेगी।
अब तक यह राशि क्रमश: 3 लाख व 2 लाख रुपए थी।
हाल ही में संपन्न हुई सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में कुश्ती में पदक लाने वाले चारों खिलाड़ी हरियाणा से हैं। सांसद ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब पूर्व सरकार में प्रदेश के नौजवानों को गलत रास्ते पर ले जाने की सोच थी। आज प्रदेश के खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम सरकार ने किया है। इस मौके हरियाणा बीज विकास निगम के अध्यक्ष संत कुमार, कांग्रेस के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, कुलदीप नंबरदार, पहलवान योगेश्वर दत्त, पूर्व विधायक डा. वीरेंद्र पाल, राजेश भालौठ, सोनू बुधवार आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.