(शिवाजी काॅलोनी स्थित दुकान पर घटना के बाद सहमी महिलाएं व बच्चा।)
रोहतक। शिवाजी काॅलोनी बाजार में दबंगई दिखाते हुए चार युवक बेंगल शॉप में घुसे। उन्होंने न केवल जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि दुकान मालिक अनिल उर्फ सागर को लहूलुहान कर दिया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। अचानक हुए हमले से परिवार दहशत में है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शिवाजी काॅलोनी निवासी अनिल उर्फ सागर ने पुलिस को बताया कि उसकी मार्किट में चूडिय़ों की दुकान है, जिसे अक्सर उसकी पत्नी निधि संभालती है।
गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी पत्नी काउंटर पर बैठी थी, जबकि दुकान कर्मचारी पिंकी व अंजु महिला ग्राहकों को चूडिय़ां दिखा रही थी। करीब साढ़े छह बजे एक युवक दुकान के अंदर आया और पूछने लगा कि सागर कहा हैं। निधि ने जब पूछा कि आप बताएं क्या काम है। युवक ने कुछ नहीं बोला। इसी बीच बेटे लक्ष्य के साथ दूध लेने गया सागर भी आ गया। उसने युवक से कहा, मैं सागर हूं, बताओ क्या काम है। यह सुनते ही युवकों ने सागर को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही दुकान के शीशे तोड़ दिए।
महिला ग्राहकों में अफरा-तफरी
अचानक हुए हमले से दुकान के अंदर महिला ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। सागर की पत्नी निधि व बेटा लक्ष्य जोर-जोर से चिल्लाने लगे। हमलावर बाहर खड़ी सिल्वर रंग की कार में बैठकर फरार हो गए।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...