पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंक में हुई अंधाधुंध फायरिंग, साहस और समझदारी ने बचा लिया लुटने से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक/कलानौर. गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले बेखौफ बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने गांव काहनौर स्थित एसबीआई बैंक में लूट का प्रयास किया। सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो लुटेरों ने बैंक के अंदर और बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो सुरक्षा गार्ड रिटौली निवासी नरेश व काहनौर निवासी राजेश और उपभोक्ता रणधीर सिंह घायल हुए हैं।
इस दौरान बैंक के पीछे वाले रास्ते से भाग रहे एक युवक बालंद निवासी संदीप उर्फ बंटी को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी मंजीत व परविंदर पैदल ही फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस सुरक्षा गार्डों व ग्रामीणों की बहादुरी पर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है, जबकि वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके से पुलिस ने मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्तौल व खाली बैग बरामद किया है।
जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर काहनौर स्थित एसबीआई बैंक के मैनेजर सुभाष हरजाई ने बताया कि शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक बाइक बैंक के बाहर आकर रुकी। तीन नकाबपोश युवक बैंक के अंदर जाने लगे तो सुरक्षा गार्ड रिटौली निवासी नरेश व काहनौर निवासी राजेश ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान एक नकाबपोश अंदर जाने में कामयाब हो गया। उसे सुरक्षाकर्मी राजेश ने दबोच लिया। युवक ने पिस्तौल निकाल कर राजेश को गोली मार दी। तभी बाहर खड़े दो लुटेरों को दूसरे सुरक्षागार्ड नरेश ने काबू करने का प्रयास किया, लेकिन हथियारबंद लुटेरों ने उसे एक के बाद एक चार गोली मार दी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर......