रोहतक. सुनारिया रोड पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव सुनारिया निवासी नरेश अपने दोस्त सतबीर के साथ सुनारिया चौक पर किसी काम से आया हुआ था। देर रात बाइक पर वापस लौटते वक्त रास्ते में तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सतबीर और नरेश गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सतबीर को मृत घोषित कर दिया।