पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

90 हलकों के लिए भाजपा के रथ रवाना, सात रथों को अनिल जैन ने दिखाई हरी झंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. चुनाव का प्रचार करने के लिए भाजपा के हर विधानसभा में विजय रथ चलाए जाएंगे, लेकिन 90 हलकों के लिए मात्र 7 रथ ही प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे। इन्हें गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से भाजपा सहप्रभारी सहप्रभारी डॉ. अनिल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रथों में सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र लगाए गए हैं। ऐसे में साफ है कि पार्टी हरियाणा में सिर्फ इन दोनों बड़े नेताओं के सहारे ही वोट मांगेगी।

जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वो समय आ गया है कि पिछले 27 सालों से जो हम मेहनत कर रहे हैं उसे अब जनता कांग्रेस को धूल चटाएगी। बता दें कि भाजपा प्रचार का कोई भी तरीका नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के चलते बीते माह ही संपन्न हुई चार बड़ी रथ यात्राओं के बाद अब हर विधानसभा में रथ यात्रा शुरू की जाएगी। प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि भाजपा की ओर से हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
उन्होंने जिमखाना क्लब के सामने चुनाव कार्यालय खोला। इसमें बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे भाजपा सहप्रभारी अनिल जैन पहुंचे। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर हवन व यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अभिमन्यु, नरेश मलिक, राजबाला, जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, राजबाला, रीतू बहल, रमेश सहगल, प्रदीप जैन, रमेश बल्हारा, मनीष शर्मा, अशोक खुराना, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, सुरजमल किलोई, कांता आलडिय़ा, प्रतिभा सुमन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
(बीजेपी के रथों को हरी झंडी दिखाते प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व अन्य।)